डीएम ने सुर्की राजवंश के ऐतिहासिक किले के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश
डीएम पुलकित गर्ग ने ग्राम तरौहा स्थित सुर्की राजवंश के ऐतिहासिक किले का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किले की ऐतिहासिक...
कहा कि ऐतिहासिक धरोहर किसी भी स्थिति में असामाजिक तत्वों अथवा शराबियों का अड्डा नहीं बनने पाए
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने ग्राम तरौहा स्थित सुर्की राजवंश के ऐतिहासिक किले का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किले की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्ता का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि यह परीक्षण कराया जाए कि ऐतिहासिक किला राज्य पुरातत्व विभाग के अंतर्गत संरक्षित है अथवा नहीं। ईओ को निर्देशित किया कि किले परिसर एवं उसके आसपास नियमित साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक धरोहर किसी भी स्थिति में असामाजिक तत्वों या शराबियों का अड्डा नहीं बनने पाए। इसके लिए आवश्यक निगरानी एवं प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। पार्क योजना के अंतर्गत शासन को प्रस्ताव प्रेषित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस स्थल का सुनियोजित विकास कर पार्क विकसित किया जा सकता है। जिससे ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण होने के साथ जनपद के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान ईओ लालजी यादव, जेई शुभम तिवारी, सभासद शंकर यादव सहित संबंधित अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
