डीएम ने कोठी तालाब स्थित अटल पार्क का किया निरीक्षण

डीएम पुलकित गर्ग ने सोमवार को नगर पालिका परिषद के कोठी तालाब स्थित अटल पार्क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पार्क की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण...

Jul 14, 2026 - 09:52
Jul 14, 2026 - 09:52
 0  3
डीएम ने कोठी तालाब स्थित अटल पार्क का किया निरीक्षण

पार्क में सफाई का अभाव, टूटे मिले झूले

सफाई कर्मी के दस दिन का वेतन रोकने व पाई गई कमियां पांच दिन में दूर करने के दिए निर्देश

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने सोमवार को नगर पालिका परिषद के कोठी तालाब स्थित अटल पार्क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पार्क की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, रखरखाव एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पार्क में साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि अटल पार्क में साफ सफाई के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात सफाई कर्मचारियों का 10 दिवस का वेतन रोक दिया जाए। संबंधित स्थायी कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पार्क में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए आगंतुकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। उन्होंने पार्क की नियमित साफ-सफाई, हरित क्षेत्र के संरक्षण, पौधों के समुचित रखरखाव तथा सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित किए जाने के निर्देश दिए। पार्क में क्षतिग्रस्त झूलों की शीघ्र मरम्मत कराने, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने तथा सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से नियमानुसार भूतपूर्व सैनिकों की सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अटल पार्क नगरवासियों एवं पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है, इसलिए इसकी स्वच्छता, सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण के मानकों को उच्च स्तर पर बनाए रखा जाना आवश्यक है। ईओ को निर्देश दिए कि कमियों का निराकरण पांच दिन में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर ईओ लाल जी यादव, अवर अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0