डीएम ने समीक्षा बैठक कर कार्यदाई संस्था को 10 सितम्बर तक कार्य पूर्ण करने का दिया अंतिम अवसर

कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों, कार्यदायी संस्थाओं एवं नामित तकनीकी, जांच...

Aug 20, 2026 - 09:40
Aug 20, 2026 - 09:40
 0  2
डीएम ने समीक्षा बैठक कर कार्यदाई संस्था को 10 सितम्बर तक कार्य पूर्ण करने का दिया अंतिम अवसर

कक्ष निर्माण में दो वर्ष से विलंब होने पर डीएम खफा

चित्रकूट। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों, कार्यदायी संस्थाओं एवं नामित तकनीकी, जांच अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में आरईडी द्वारा निर्मित जिला ग्राम विकास संस्थान के आवासीय भवनों तथा अन्य कार्यों की शिथिलता पर तीव्र असंतोष व्यक्त किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कर्वी के कक्ष निर्माण कार्य में विगत दो वर्षों से हो रहे विलंब को 10 सितंबर तक प्रत्येक दशा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का अंतिम अवसर दिया गया है। जिलाधिकारी ने उपस्थित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जिनके स्कूल से संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं वह समय अवधि के अंदर पूरा करें। कहा कि बच्चों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। सभी स्वीकृत निर्माण कार्यों को निर्धारित मानक, गुणवत्ता तथा समयावधि के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वाली संस्थाओं के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को नीति आयोग से संबंधित सभी विकास व निर्माण परियोजनाओं की सतत निगरानी एवं नियमित समीक्षा करने के लिए निर्देशित किया गया है। कहा कि निर्माण कार्यों के भुगतानों में अनावश्यक विलंब न किया जाए। कहा कि माइनिंग रॉयल्टी का विधिवत सत्यापन एवं चुकता प्रमाण पत्र प्राप्त होने के उपरांत ही अंतिम भुगतान जारी किया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0