जिला कारागार का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

डीएम पुलकित गर्ग एवं एसपी अरुण कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था...

Sep 1, 2026 - 12:33
Sep 1, 2026 - 12:34
 0  2
जिला कारागार का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग एवं एसपी अरुण कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों एवं पीए सिस्टम की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डीएम ने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा कारागार में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों को सदैव क्रियाशील रखने तथा नियमित रूप से उनकी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बंदियों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा आवश्यकतानुसार उपचार एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। डीएम ने कारागार में बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि बंदियों को निर्धारित मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखा जाए। अधिकारियों ने कारागार की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0