डीएम ने निरीक्षण कर स्पोर्टस स्टेडियम की देखी व्यवस्था
डीएम पुलकित गर्ग द्वारा स्पोर्टस स्टेडियम में होने वाले कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्टेडियम में बनने वाले तरण ताल स्थल को देखा...
कहा कि स्टेडियम के कार्यों को शीघ्र पूरा करें कार्यदाई संस्था
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग द्वारा स्पोर्टस स्टेडियम में होने वाले कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्टेडियम में बनने वाले तरण ताल स्थल को देखा। प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था सीएण्डडीएस जल निगम को भी सिंथेटिक ट्रैक बनाने व बास्केटबाल, लॉन टेनिस कोर्ट में सिंथेटिक लेयर, जिम हॉल और बैडमिन्टन हॉल के अन्दर भी रबर फलोरिंग, बाक्सिंग रिंग के बाहर फैनसिंग के कार्यों को भी अति शीघ्र कराने के लिए भी कार्यदायी संस्था को निर्देश प्रदान किए। स्पोर्टस स्टेडियम में प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिए लाइटों को भी ठीक कराने के निर्देश प्रदान किए। स्पोर्टस स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक, तरण ताल व अन्य कार्य होने के बाद से यहां पर आने वाले खिलाडियों को अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। जिससे आकांक्षी जनपद का नाम राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढाने का अवसर मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
