डीएम ने देवांगना नगर आवासीय योजना का किया निरीक्षण

डीएम पुलकित गर्ग ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजनान्तर्गत चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम बनाडी में प्रस्तावित देवागंना नगर...

Sep 24, 2026 - 10:13
Sep 24, 2026 - 10:14
 0  2
डीएम ने देवांगना नगर आवासीय योजना का किया निरीक्षण

बिना अनुमति निर्माण रोकने के दिए निर्देश

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजनान्तर्गत चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम बनाडी में प्रस्तावित देवागंना नगर आवासीय योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। सचिव साडा द्वारा अवगत कराया गया कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजनान्तर्गत कुल 11.923 हे. क्षेत्रफल में 421 आवासीय तथा 04 कमार्शियल प्लाट प्रस्तावित हैं। जिसके अन्तर्गत अब तक कुल 5.435 हे. भूमि किसानों से क्रय की जा चुकी है। अवशेष भूमि के क्रय की कार्यवाही प्रचलन में है। क्रय की गयी भूमि पर पिलर लगाये जाने का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के उपरान्त डीएम ने सचिव साडा को निर्देश दिए कि पिलर लगाने का कार्य गुणवत्तापूर्ण शीघ्र पूर्ण कराया जाए एवं अवशेष भूमि के क्रय के लिए सम्बंधित किसानों से वार्ता करते हुए क्रय की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करें। जिससे परियोजना शीघ्र प्रारम्भ की जा सके।

इसके अतिरिक्त ग्राम बनाडी एवं गढ़ीवा में सड़क किनारे चल रहे निर्माणों, प्लाटिंगों के अवलोकन उपरान्त डीएम द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए मौके पर मौजूद अवर अभियन्ता ज्ञानेन्द्र बहादुर सिंह को निर्देशित किया गया कि निर्माणाधीन भवनों एवं प्लाटिंगों को तत्काल रूकवाते हुए विधिक कार्यवाही करें तथा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत कोई भी निर्माण ध्प्लाटिंग बिना प्राधिकरण की अनुमति के न होने पाये। इस मौके पर प्राधिकरण के सचिव स्वप्निल कुमार यादव, तहसीलदार कर्वी एवं प्राधिकरण के अभियन्तागण एवं सम्बंधित लेखपाल आदि उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0