बालिकाओं को सम्मानित कर डीएम ने बढाया हौंसला

माध्यमिक मण्डल स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता में जिले की बालिकाओं ने चित्रकूट का परचम फहराया...

Sep 18, 2026 - 11:38
Sep 18, 2026 - 11:38
 0  5
बालिकाओं को सम्मानित कर डीएम ने बढाया हौंसला

मण्डल स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता में प्रथम आयीं बालिकाओं ने चित्रकूट का बढाया गौरव 

चित्रकूट। माध्यमिक मण्डल स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता में जिले की बालिकाओं ने चित्रकूट का परचम फहराया। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने विजेता बालिकाओं को पुरस्कृत कर उनका हौंसला बढाया। 

माध्यमिक मण्डल स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता 16 सितम्बर  को चौधरी पहलवान सिंह इण्टर कालेज, इचौली जनपद हमीरपुर में बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग व बालक वर्ग की टीम द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय इटौरा क्षेत्र पहाड़ी की बालिका वर्ग टीम द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया तथा जनपद की बालक वर्ग की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बालिकाओं को कैम्प कार्यालय में बुलाकर एक-एक बैग  मेंडल पहनाकर सभी को बधाई दी। प्रदेश में विजेता बनने का आर्शीवाद देते हुये कहा कि आप लोगों को हर सम्भव मदद की जायेगी। उन्होंने प्रधानाध्यापक से पूंछा कि खेल मैदान, उपकरण, किट आदि के विषय मंे जो भी न होगा वह सहयोग पूरा किया जायेगा। इसी क्रम में पूर्व क्रीडा अधिकारी चित्रकूटधाम मण्डल विजय कुमार ने विजेता बालिकाओं के लिये खेल प्रोत्साहन से एक हजार रूपये एवं टैªक सूट के लिये अनुरोध किया जिस पर डीएम ने स्वीकृति प्रदान की।    

इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी विजय कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी पहाडी राजेश कुमार, विद्यालय के प्रअ सुरेन्द्र सिंह, हनुमान ंिसह, हरिकिशोर दीक्षित, व्यायाम शिक्षक श्रीकेशन, रामनारायण साहू, श्याम सुन्दर यादव मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0