वन संरक्षक ने किया रानीपुर टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र का शुभारंभ
रानीपुर टाइगर रिजर्व में फील्ड डायरेक्टर एवं वन संरक्षक बांदा वृत्त डॉ. मनोज कुमार शुक्ला वरिष्ठ भारतीय वन सेवा अधिकारी द्वारा पर्यटन सत्र...
चित्रकूट। रानीपुर टाइगर रिजर्व में फील्ड डायरेक्टर एवं वन संरक्षक बांदा वृत्त डॉ. मनोज कुमार शुक्ला वरिष्ठ भारतीय वन सेवा अधिकारी द्वारा पर्यटन सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश वन निगम से प्राप्त सफारी वाहन के माध्यम से स्थानीय नागरिकों एवं बच्चों को जंगल सफारी कराई गई तथा उन्हें वन्यजीव संरक्षण, वनों के पारिस्थितिक महत्व एवं जंगल के विकास के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों को रानीपुर टाइगर रिजर्व को प्लास्टिक मुक्त बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान नवगठित ईको डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष को सम्मानित किया गया तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्युष कटियार, वन्यजीव प्रतिपालक गोविंद प्रसाद, उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव रंजन, क्षेत्रीय वनाधिकारी मार्कुण्डी द्वितीय बृजेन्द्र सहित क्षेत्रीय वनाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीण एवं वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य रानीपुर टाइगर रिजर्व में प्रकृति आधारित पर्यटन को प्रोत्साहित करना, स्थानीय समुदाय की सहभागिता बढ़ाना तथा वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जन जागरूकता विकसित करना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
