निर्धारित समयसारिणी के अनुसार कार्य पूर्ण करें : डीएम

डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई...

Aug 5, 2026 - 10:05
Aug 5, 2026 - 10:05
 0  1
निर्धारित समयसारिणी के अनुसार कार्य पूर्ण करें : डीएम

छात्रवृत्ति आवेदन फीडिंग की प्रगति धीमी होने पर जताई नाराजगी

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों की फीडिंग की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्धारित समयसारिणी के अनुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि शासनादेश के अनुरूप केवल अभिभावक का आय प्रमाण पत्र ही संलग्न किया जाए तथा पात्र एवं वास्तविक विद्यार्थियों का सत्यापन शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। साथ ही छात्र-छात्राओं की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति का विशेष ध्यान रखने तथा सभी अभिलेख एवं डेटा त्रुटिरहित अपलोड करने के निर्देश दिए, जिससे कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे। मुख्य विकास अधिकारी को जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से विद्यालयों द्वारा किए जा रहे सत्यापन का रैंडम सत्यापन कराने के निर्देश दिए। बैठक में विद्यालय वाहनों की सुरक्षा पर विशेष बल देते हुए उन्होंने कहा कि वाहन चालकों की नियमित निगरानी की जाए तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0