प्रतियोगिताओं से बढ़ता है विद्यार्थियों का ज्ञान : एसडीएम

विश्व अहिंसा दिवस एवं गांधी जयंती के उपलक्ष्य में पिछले 20 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत रविवार को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों...

Sep 21, 2026 - 12:22
Sep 21, 2026 - 12:22
 0  1
प्रतियोगिताओं से बढ़ता है विद्यार्थियों का ज्ञान : एसडीएम

चित्रकूट इंटर कॉलेज में प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ

चित्रकूट। विश्व अहिंसा दिवस एवं गांधी जयंती के उपलक्ष्य में पिछले 20 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत रविवार को जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर सामान्य ज्ञान, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा का शुभारंभ चित्रकूट इंटर कॉलेज में सदर एसडीएम अजय कुमार यादव ने पूर्व सांसद ’भैरों प्रसाद मिश्र की उपस्थिति में किया। अतिथियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का सामूहिक गायन किया। तत्पश्चात अतिथियों ने सीलबंद प्रश्न पत्रों के पैकेट खोलकर परीक्षा का विधिवत शुभारंभ किया और परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने आयोजक संस्था आयुष्मान वानप्रस्थ विश्वविद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी कार्य को शुरू करना आसान है, लेकिन 2007 से लगातार 20 वर्षों तक उसे निभाना बहुत बड़ी साधना है। यह संस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जो कार्य कर रही है वह वंदनीय है। एसडीएम अजय कुमार यादव ने कहा कि संस्था ने छोटे शहर में बच्चों को बड़ा प्लेटफॉर्म दिया है। इन प्रतियोगिताओं से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होगी और वे भविष्य में बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर अपना व जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने परीक्षा में शामिल दृष्टिबाधित बालिकाओं से विशेष बातचीत कर उनके हौसले की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0