चित्रकूट : भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनायें मोहर्रम पर्व : एसपी

आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता तथा एसडीएम...

Jun 19, 2026 - 12:36
Jun 19, 2026 - 12:37
 0  3
चित्रकूट : भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनायें मोहर्रम पर्व : एसपी

कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई 

आगामी मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

चित्रकूट। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता तथा एसडीएम मानिकपुर मो. जशीम एवं सीओ मऊ फहद अली की उपस्थिति में थाना मानिकपुर परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों, जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की तथा पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के लिए कहा गया। बताया गया कि ताजिये की कुल ऊँचाई वाहन सहित 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही सभी जुलूसों के मार्गों का पूर्व निर्धारित कर लिया गया है। जिनका पालन सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। उन्होंने बताया कि मोहर्रम पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा सोशल मीडिया पर भी सतर्क निगरानी रखी जाएगी। शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। पीस कमेटी की बैठक में प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर अजीत कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक मऊ श्रीप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0