सीएमओ ने सीएचसी पहुंच स्वास्थ्य सेवाओं व व्यवस्थाओं का लिया जाएगा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने रविवार को पीएचसी टिकरा, विकासखंड मऊ का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया...
मरीज का सीएमओ ने किया इलाज
चित्रकूट। मुख्य चिकित्सा अधिकारी महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने रविवार को पीएचसी टिकरा, विकासखंड मऊ का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएमओ ने खुद मरीजों का चेकअप किया व दवाई लिखीं।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 11 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका था। एक उच्च जोखिम गर्भावस्था (HRP) की गर्भवती महिला की जांच कराते हुए प्रथम त्रैमासिक में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए। केंद्र पर 24 घंटे प्रसव सुविधा उपलब्ध है तथा इस माह अब तक 17 सुरक्षित प्रसव कराए जा चुके हैं।
पीएचसी पर लैब संचालित मिली, जहां आवश्यक जांचें की जा रही थीं। रेडिएंट वार्मर एवं हेल्थ एटीएम क्रियाशील पाए गए। निरीक्षण के समय एक महिला प्रसव हेतु भर्ती थी तथा चिकित्सक एवं संबंधित स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित पाए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र पर समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
