गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली पर आज आएंगें सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ के गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में आगमन को लेकर डीएम व एसपी...

डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की ब्रीफिंग
चित्रकूट। सीएम योगी आदित्यनाथ के गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर में आगमन को लेकर डीएम व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी, कर्मचारियों की अ्रीफिंग तहसील परिसर राजापुर में कर दिशा निर्देश दिए।
डीएम शिवशरणप्पा जी.एन. एवं एसपी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोस्वामी तुलसीदास जन्मस्थली राजापुर आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकार, कर्मचारियों की तहसील परिसर राजापुर में ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि सतर्कतापूर्वक ड्यूटी के लिए कहा। संवेदनशील स्थानों पर ड्यूटी करने वाले अधिकरी, कर्मचारी विशेष ध्यान दें। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए चार अपर एसपी, 19 सीओ, 27 थानाध्यक्ष, 67 निरीक्षक, 239 उपनिरीक्षक, 35 महिला उप निरीक्षक, 930 मुख्य आरक्षी, आरक्षी, 118 महिला आरक्षी, 52 यातायात आरक्षी, मुख्य आरक्षी, उपनिरीक्षक, 37 एलआईयू मुख्य आरक्षी, आरक्षी, उपनिरीक्षक, चार पीएससी कंपनी की डियूटी लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल बनायें। इस दौरान एडीएम उमेशचंद्र निगम, एएसपी सत्यपाल सिंह, सीओ सिटी राजकमल, सीओ राजापुर जयकरन सिंह, सीओ मऊ यामीन अहमद, सीओ यातायात फहद अली तथा बाह्य जनपद के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






