ग्राम चौपाल में सीडीओ ने सुनी समस्याएं

शासन के मंशानुरूप जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शुक्रवार को विकासखंड मऊ के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटैया डाडी...

May 23, 2026 - 10:25
May 23, 2026 - 10:28
 0  1
ग्राम चौपाल में सीडीओ ने सुनी समस्याएं

चित्रकूट। शासन के मंशानुरूप जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शुक्रवार को विकासखंड मऊ के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटैया डाडी में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन संपन्न हुआ।

चौपाल में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को जन कल्याणकारी एवं स्वरोजगारपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। सीडीओ ने प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त संदर्भों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के कड़े निर्देश दिए। निस्तारण में शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। अधिकारी मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें और पीड़ित को पूर्ण न्याय सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मऊ ओमप्रकाश यादव, ग्राम प्रधान उर्मिला देवी आदि अधिकारी व सचिव मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0