चित्रकूट : बुन्देली सेना ने रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य को किया याद
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की 195वीं जयंती बुंदेली सेना ने शहीद पार्क में मनाई...

चित्रकूट। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की 195वीं जयंती बुंदेली सेना ने शहीद पार्क में मनाई। इस दौरान रानी झांसी के चित्र पर माल्यार्पण कर कैंडिल जलाई गई और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी के जयघोष लगाए गये।
यह भी पढ़े : चित्रकूट : हवन पूजन कर नगर के मुख्य मार्गो से निकाली शोभा यात्रा
बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बुंदेलखंड के शौर्य और पराक्रम की प्रतीक हैं। बुंदेलखंड का इतिहास गौरवशाली है। रानी झांसी की शौर्य गाथाएं आज भी यहां गूंजती हैं। महामंत्री श्याम गुप्ता ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई की 195वीं जयंती मनाते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है। सभी को घरों में लक्ष्मीबाई की फोटो अवश्य रखनी चाहिए। ताकि युवा पीढ़ी बुंदेलों के शौर्य से परिचित रहे। महामंत्री जानकी शरण गुप्ता व वीपी पटेल ने कहा कि युद्ध की समाप्ति पर अंग्रेज कमांडर ने भी रानी की वीरता को नमन किया था और मर्दानी कहकर पुकारा था।
यह भी पढ़े : चित्रकूट : दो दिवसीय रामायण उत्सव का हुआ समापन
कर्वी माफी प्रधान बद्री सिंह पटेल ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई की जयंती प्रतिवर्ष स्कूल कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में धूमधाम से मनाई जानी चाहिए। इस मौके पर विनोद सिंह, सुरेंद्र सिंह, अतुल सिंह, जानकी शरण, राजकरण सिंह, कामता रैकवार, श्रीपाल सिंह, राज मिश्रा, बलबीर सिंह, अनंत सिंह, बीडीसी रामनाथ वर्मा, राजबहादुर, रौनक द्विवेदी समेंत तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़े : चित्रकूट : समन्वय बनाकर जल्द पूर्ण कराएं कार्य : डीएम
What's Your Reaction?






