उफान पर बरदहा नदी, एक दर्जन गांवों का संपर्क टूटा
बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के चलते पाठा क्षेत्र की बरदहा नदी उफान पर है। नदी के तेज बहाव के कारण करीब एक दर्जन गांवों का संपर्क...
एडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
चित्रकूट। बीते एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के चलते पाठा क्षेत्र की बरदहा नदी उफान पर है। नदी के तेज बहाव के कारण करीब एक दर्जन गांवों का संपर्क तहसील व जिला मुख्यालय से टूट गया है। ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गुरुवार को एडीएम चंद्रशेखर, एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी और तहसीलदार दयाशंकर वर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बरदहा नदी के चमरौहा घाट पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने नदी के तेज बहाव और प्रभावित गांवों की स्थिति की जानकारी ली। एडीएम ने एडीओ पंचायत मोहन लाल को निर्देश दिया कि बाढ़ के चलते गांवों में फंसे लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने बताया कि प्रभावित ग्रामीणों की मदद के लिए जल्द ही स्टीमर मंगाया जा रहा है। जिससे आवागमन में राहत मिल सके। अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी प्रभावित गांवों में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर लगाने और ग्रामीणों की जांच करने के निर्देश दिए। वहीं एडीएम ने पुलिस और राजस्व टीम को सतर्क करते हुए कहा कि नदी में तेज बहाव होने के दौरान किसी भी व्यक्ति को नदी पार न करने दिया जाए। ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
