बीएसए ने शिक्षकों की समस्याओं का किया समाधान
परिषदीय विद्यालय में प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से निरीक्षण एवं अन्य निरीक्षणध्कमियों के आधार पर शिक्षकों के एक दिन के वेतन अवरूद्ध किये गये है...
159 शिक्षकों की समस्याओं का एक साथ पारदर्शी प्रकिया से निस्तारण
चित्रकूट। परिषदीय विद्यालय में प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से निरीक्षण एवं अन्य निरीक्षणध्कमियों के आधार पर शिक्षकों के एक दिन के वेतन अवरूद्ध किये गये है। शिक्षकों द्वारा उक्त एक दिन के अवरूद्ध वेतन के बहाल किये जाने हेतु लगातार बीआरसी एवं कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चित्रकूट में प्रत्यावेदन देने हेतु प्रायः उपस्थित होते है तथा काफी लम्बे समय से शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नही हो पा रहा था। शिक्षकों की मांग एवं समस्या को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान सरकार की नीतियों के अनुरूप पारदर्शी व्यवस्था के अन्तर्गत एक दिन के अवरूद्ध वेतन के बहाल किये जाने हेतु सोमवार को कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक बिल लिपिक उपस्थिति रहें। समाधान दिवस में कुल 159 शिक्षकों द्वारा वेतन बहाल हेतु प्रार्थना पत्र उपलब्ध कराये गये, जिनका जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रंजना शुक्ला द्वारा मौके पर ही संबंधित शिक्षक से वार्ता एवं प्रार्थना पत्र में उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के आधार पर निस्तारण के आदेश दिये गये। इतनी बडी संख्या में शिक्षकों की समस्याओं का एक साथ पारदर्शी प्रकिया से निस्तारण किया जाना जनपद के इतिहास में प्रथम बार हुआ है। समस्त शिक्षकों द्वारा उक्त समस्त कार्यवाही बेहद की प्रशंसा व्यक्त की गयी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
