भाजपाईयों ने ढोल नगाड़ों के साथ निकाला विजय जुलूस

पश्चिम बंगाल, असम, पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की विजय पर जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य के नेतृत्व में जिला कार्यालय से धनुष चौराहे तक...

May 5, 2026 - 10:38
May 5, 2026 - 10:38
 0  7
भाजपाईयों ने ढोल नगाड़ों के साथ निकाला विजय जुलूस

चित्रकूट। पश्चिम बंगाल, असम, पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की विजय पर जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य के नेतृत्व में जिला कार्यालय से धनुष चौराहे तक ढोल नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला गया। मिठाई बांटी गई।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत लंबे अंतराल से संघर्ष कर रहे कार्यकर्ताओं की जीत है। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के अत्याचार का परिणाम है कि वहां की जनता ने उसे उखाड़ फेंकने का काम किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि यह जीत नरेंद्र मोदी सरकार के सबका साथ सबका विकास के नारे की जीत है। पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि बंगाल की जीत बंगाल का विकास तय करेगी। रंजना उपाध्याय, दिव्या त्रिपाठी, अंजू बर्मा, राजेश्वरी द्विवेदी ने जीत को जनता के भाजपा पर भरोसे की जीत बताया। डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बंगाल जीत की सभी को शुभकामनाएं दी। जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने कहा कि बंगाल की जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। आगामी उत्तर प्रदेश के चुनाव में इससे दुगुना सीटो पर भाजपा जीतेगी। इस मौके पर अश्विनी अवस्थी, जवाहर सोनी, श्रवण पटेल, अर्पित जायसवाल, किशन अग्रहरी, अखिलेश रैकवार, सुशील द्विवेदी, प्रेमलाल बाल्मीकि, राधे परिहार, राजा, रवि गुप्ता, राजेन्द्र अग्रहरी, संजय पांडेय, आदित्य, सुखेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0