प्रत्येक कर्मचारी का स्वगणना कराएं बीईओ : बीएसए
बीएसए कार्यालय में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बीके शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक एवं स्टॉफ को...
चित्रकूट। सम्मिलित रूप से स्वगणना से संबंधित प्रशिक्षण एवं स्वगणना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये है। खण्ड शिक्षा अधिकारयों को निर्देशित किया गया कि 7 से 21 मई तक सम्पन्न होने वाली स्वगणना के लिए अपने-अपने विकासखण्डों में सम्पूर्ण समर्पण के साथ प्रयास करें एवं संबंधित विकासखण्ड के कार्यालय में कार्य करने वाले समस्त कर्मचारी, स्टॉफ स्वगणना में पोर्टल के माध्यम से लॉगिन करते हुये स्वगणना स्वयं अवश्य करें। विभाग के अन्तर्गत कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी को अपनी स्वगणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं अवश्य करना है। जिसकी समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन की जायेगी। इस मौके पर प्रशिक्षक गीत श्रीवास्तव ने स्वगणना कैसे की जायेगी, इसके संबंध में चरणबद्ध तरीके से जानकारी प्रदान की।
यह भी पढ़े : बांदा में 1.68 करोड़ के साइबर फ्रॉड की कोशिश नाकाम
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
