पर्यटन स्थलों पर चाकचौबंद रहे इंतजाम : डीएम

डीएम पुलकित गर्ग ने रोपवे का निरीक्षण करते हुए संयुक्त निदेशक पर्यटन को निर्देशित किया कि रोपवे के अनुबंध की तिथि, शर्तें तथा प्रतिदिन...

May 8, 2026 - 12:00
May 8, 2026 - 12:00
 0  4
पर्यटन स्थलों पर चाकचौबंद रहे इंतजाम : डीएम

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने रोपवे का निरीक्षण करते हुए संयुक्त निदेशक पर्यटन को निर्देशित किया कि रोपवे के अनुबंध की तिथि, शर्तें तथा प्रतिदिन होने वाली आय का विस्तृत विवरण शीघ्र प्रस्तुत किया जाए। साथ ही रोपवे की समुचित देखरेख एवं संचालन सुनिश्चित करने तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था विकसित किए जाने के लिए वन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

लक्ष्मण पहाडी के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि पर्यटन विभाग द्वारा स्थापित झूले आदि क्षतिग्रस्त अवस्था में हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संयुक्त निदेशक पर्यटन को निर्देशित किया कि संबंधित कार्यदायी संस्था को पत्राचार कर नियमानुसार शीघ्र मरम्मत कार्य सुनिश्चित कराया जाए। ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। खोही परिक्रमा मार्ग स्थित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण करने पर वह ताला बंद पाया गया तथा आसपास गंदगी भी पाई गई। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त शौचालय का हैंडओवर अभी तक नगर पालिका को नहीं किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने संयुक्त निदेशक पर्यटन को निर्देशित किया कि शीघ्र ही सामुदायिक शौचालय नगर पालिका को हस्तांतरित किया जाए। जिससे आमजन के उपयोग के लिए इसे संचालित किया जा सके। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि वे संयुक्त निदेशक पर्यटन से समन्वय स्थापित कर शीघ्र हैंडओवर प्राप्त करें तथा उक्त सामुदायिक शौचालय का नियमित संचालन एवं साफ सफाई सुनिश्चित कराएं। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए पर्यटन स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ करें। जिससे जनसुविधाओं में वृद्धि हो तथा क्षेत्र में पर्यटन को बढावा मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0