प्राविधिक सहायकों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

कृषि निदेशक के नियंत्रणाधीन प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पद के लिए उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा 23 जून को घोषित किये गये परिणाम के क्रम...

Aug 26, 2026 - 11:14
Aug 26, 2026 - 11:14
 0  1
प्राविधिक सहायकों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

चित्रकूट। कृषि निदेशक के नियंत्रणाधीन प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी पद के लिए उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा 23 जून को घोषित किये गये परिणाम के क्रम में 3446 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों मंगलवार को इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान लखनऊ में मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरण किए। जिसका लाइव प्रसारण कराते हुये जनपद स्तर पर डीएम पुलकित गर्ग ने जनपद में 39 प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के चयनित अभ्यर्थियों का कलेक्ट्रेट सभागार सोनेपुर में नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। 

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने नवचयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी को नियुक्ति पत्र प्राप्त किये जाने के लिए बधाई दी एवं पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने स्वागत किया। डीएम ने कृषि विभाग के खरीफ सत्र में उत्कृष्ठ कार्य की सराहना करते हुये सभी नवचयनित कर्मचारियों को राजकीय सेवा में आने के लिए बधाई दी। उप कृषि निदेशक जीतलाल गुप्ता द्वारा समस्त नवचयनित प्राविधिक सहायको को नियुक्ति पत्र वितरण कराते हुये बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जिला महामंत्री आलोक पांडेय, सीडीओ डीपी पाल, बलजीत बहादुर वर्मा भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय, सुरूचि विश्वकर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी, सत्येन्द्र सिंह उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0