क्षेत्र भ्रमण कर एंटी रोमियो टीमो ने किया जागरुक
एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमो ने मिशन शक्ति के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं...
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमो ने मिशन शक्ति के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया। हेल्पलाइन नम्बरों व कानूनी प्रावधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य जन जागरूकता एवं शिकायत निस्तारण, स्कूल, कॉलेज, वर्किंग वूमेन हॉस्टल में जागरूकता कार्यक्रम, निम्न आय वर्ग बस्तियों, गांवों, वार्डों, मोहल्लों में चौपाल कार्यक्रम, प्रमुख बाजारों, कस्बों व चौराहों पर जागरूकता व शिकायत निस्तारण है। इसके अलावा महिला बीट पुलिस की भूमिका, प्रत्येक थाना क्षेत्र की महिला बीट पुलिस द्वारा जन जागरूकता, साइबर अपराध से बचाव एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी, महिला समस्याओं के त्वरित निस्तारण के बारे में बताया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
