किशोरियों-महिलाओं को बताए अधिकार, योजनाएं
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त एक्शन प्लान के अनुक्रम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज शेषमणि शुक्ला...
चित्रकूट। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त एक्शन प्लान के अनुक्रम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जिला जज शेषमणि शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव इला चौधरी ने मंगलवार को विज्ञान फाउण्डेशन की बालिकाओं के मध्य विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया।
कार्यक्रम में सचिव ने बालिकाओं, महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा एवं उपलब्ध सेवाओं, अधिकारों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों, सरकारी विभागों से मिलने वाली सुविधाओं तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में समझाया गया। प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा अपनी समस्याएं एवं प्रश्न साझा किए। आयोजकों द्वारा उनकी समस्याओं को समझकर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में रीना सिंह प्रोजेक्ट क्वार्डिनेटर, रोहणी सिंह सामुदायिक कार्यकर्ता एवं आरोहणम यूथ फेड्रेशन की बालिकायें उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
