सुचारू रूप से चलने चाहिए आधार केन्द्र : सीडीओ

विकास भवन सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की त्रैमासिक बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने आधार...

Aug 26, 2026 - 11:19
Aug 26, 2026 - 11:20
 0  1
सुचारू रूप से चलने चाहिए आधार केन्द्र : सीडीओ

चित्रकूट। विकास भवन सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की त्रैमासिक बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने आधार संतृप्तिकरण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। समीक्षा में समिति से सम्बन्धित सभी सदस्य उपस्थित रहे। वहीं भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण से आये प्रतिनिधि हेमन्त मिश्रा ने आधार सम्बन्धित सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आधार बनवाने या संशोधन में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिये सुझाव भी बताये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि अवशेष बच्चों के आधार कार्ड बनवाने, अपडेट किये जाने एवं प्रबंधनक आईपीपीबी, जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि वे समन्वय स्थापित करके आंगनवाडी केन्द्रों पर 0-5 वर्ष के बच्चों के आधार कार्ड बनवायें। समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि व्यक्तियों के आधार पैकेट सत्यापन शीघ्र करा लिया जाये। सभी विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कल्याणकारी योजनाओ का लाभ ले रहे लाभार्थियो के आधार कार्ड सीडिंग करते हुये योजनाओ का लाभ सुगमता से जनमानस तक पहुंचाएं। आधार बनवाने एवं अपडेट करवाने के लिए बैंक 3, सीएससी बैंक बीसी 11, डाकघर 5, इण्डियन पोस्ट पेमेन्ट बैंक 19, बेसिक शिक्षा 5, शीट्रोन इण्डिया लिमिटेड 14 आधार सेन्टर संचालित है। जिसमें नया आधार कार्ड एवं नाम, जन्म, लिंग, पता, मोबाइल नम्बर, इमेल आईडी एवं बायोमैट्री अपडेट करा सकते है। आधार केन्द्र सुचारू रूप से चलने चाहिए। ताकि आधार बनवाने या संशोधन की प्रगति प्रभावित न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0