मंदिरों का भ्रमण कर एएसपी ने सुरक्षा का लिया जायजा
श्रावण मास व आगामी सोमवार के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने को अपर एसपी पीयूषकांत राय ने प्रभारी निरीक्षक पहाडी निशिकान्त राय...
चित्रकूट। श्रावण मास व आगामी सोमवार के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने को अपर एसपी पीयूषकांत राय ने प्रभारी निरीक्षक पहाडी निशिकान्त राय की उपस्थिति में थाना पहाड़ी क्षेत्र स्थित पालेश्वर नाथ मंदिर एवं नादी के हनुमान जी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन के संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता एवं प्रभावी पुलिस व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
