एएसपी ने परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण

एएसपी पीयूषकांत राय ने पुलिस लाइन्स में मंगलवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया...

Aug 5, 2026 - 10:08
Aug 5, 2026 - 10:08
 0  1
एएसपी ने परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण

चित्रकूट। एएसपी पीयूषकांत राय ने पुलिस लाइन्स में मंगलवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, तत्पर और अनुशासन बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए। स्वास्थ्य के लाभ के लिए परेड की दौड़ करायी। पुलिस लाइन का जायजा लेकर प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक को सुधार के लिए निर्देशित किया। परिवहन शाखा जाकर थानों से आयी समस्त चारध्दो पहिया वाहनों, 112 पीआरवी तथा परिवहन शाखा में रखे वाहनों का निरीक्षण कर प्रभारी परिवहन शाखा को वाहनों की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। डायल 112 कार्यालय, आवास परिसर, बैरक, सीपीसी कैन्टीन, मंदिर, भोजनालय, ऑर्मरी का निरीक्षण किया। साथ ही रिक्रूट आरक्षियों से व्यावहारिक परीक्षण के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0