एडीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर जाकर कराया निस्तारण
एडीएम न्यायिक अरुण कुमार की अध्यक्षता में विकासखण्ड कर्वी की ग्राम पंचायत बराछ में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया...
चित्रकूट। एडीएम न्यायिक अरुण कुमार की अध्यक्षता में विकासखण्ड कर्वी की ग्राम पंचायत बराछ में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत द्वारा कराये गये विकास कार्यों की समीक्षा की गयी तथा ग्रामीणो की समस्याओ का मौके पर निस्तारण किया गया। चौपाल में उपस्थित ग्राम सचिव द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेशन योजना आदि योजनाओ के बारे में ग्रामवासियों को बताया गया। ग्रामीणो द्वारा अवगत कराया गया है कि ग्राम में पानी की समस्या हो रही है। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जल जीवन मिशन से वार्ता कर तत्काल पानी की समस्या को दूर कराना सुनिश्चित करें। जिससे जन मानस को पर्याप्त जल की उपलब्धता हो सकें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
