मऊ-मानिकपुर विधायक आवास पर हुआ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, फूलों से खेली गई होली

लोगों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ होली  मिलन उत्सव में शरीक होकर विधायक  को फिर से अपना प्रतिनिधि बनाने का संकल्प जताया...

Mar 6, 2026 - 09:54
Mar 6, 2026 - 09:57
 0  11
मऊ-मानिकपुर विधायक आवास पर हुआ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, फूलों से खेली गई होली

मऊ (चित्रकूट)। मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक ने  क्षेत्र भर से आए हजारों कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारी को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। पुष्प वर्षा कर विधायक ने जनता को रिझाया, तमाम युवाओं अर्जुन सिंह बघेल-अरूण उर्फ मिन्टू सिंह ने विधायक जी पर भी फूल वर्षा कर अबीर गुलाल लगाई और आशीर्वाद लिया। इसके अलावा फाग का भी संगीतमयी आयोजन हुआ जिसमें होरियारों ने जमकर फाग की प्रस्तुतियां दिया जिससे क्षेत्रीय जनता ने आनंद लिया। 

विधायक अविनाश द्विवेदी ने कहा कि हम सभी को आपसी मनभेद नहीं रखना चाहिए हमें होली पर्व यही संदेश देता है। विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में भाईचारे का संदेश प्रसारित होता है। इसी भावना को लेकर आज हमारे आवास पर 12 गांव के हजारों लोग पहुंचकर होली मिलन समारोह में शामिल हुए। विधायक ने क्षेत्रीय जनता को तरह-तरह के पकवान मिष्ठान भी खिलाया । लोगों ने बहुत ही हर्षोल्लास के साथ होली  मिलन उत्सव में शरीक होकर विधायक  को फिर से अपना प्रतिनिधि बनाने का संकल्प जताया और नारे लगाए लल्ली तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं, लल्ली नहीं ए आंधी है मऊ क्षेत्र का गांधी है, मऊ क्षेत्र का गांधी है।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विकास चंद्र द्विवेदी उर्फ पिंटू भैया, अमित द्विवेदी अध्यक्ष नगर पंचायत मऊ, अवधनरेश त्रिपाठी, अजय तिवारी, कैलाश, संदीप, अध्यक्ष संदीप द्विवेदी, राहुल तिवारी, सभासद शंकर यादव, वरिष्ठ नेता अर्जुन सिंह बघेल, प्रधान प्रतिनिधि गढचपा मिंटू सिंह, शोभनाथ प्रजापति प्रधान कोल मजरा आदि के अलावा हजारों की तादाद में क्षेत्रीय जनता की मौजूदगी रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0