स्व सूर्यांश के जन्मदिन पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 225 लोग लाभान्वित
बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक डॉ संग्राम सिंह ने अपने बेटे स्व सूर्यांश सिंह के जन्मदिन के अवसर पर अपने गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर...
चित्रकूट। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक डॉ संग्राम सिंह ने अपने बेटे स्व सूर्यांश सिंह के जन्मदिन के अवसर पर अपने गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। जिसमें 225 लोग लाभान्वित हुए! सभी का स्वास्थ्य परीक्षण और दवाई दी गईं। एक गंभीर रोग से ग्रसित शम्भू को इलाज के लिए उपस्थित डॉक्टरों ने गोद लेने की घोषणा की। शिविर का उद्घाटन कुलपति प्रो कपिल देव मिश्र ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी मिथलेश कुमार, राजकीय महाविद्यालय कालूपुर के प्राचार्य डॉ अमित यादव, स्वरुपरानी मेडिकल कॉलेज के डा बद्री विशाल, सभासद शंकर यादव, समाजसेवी बीपी पटेल, मान सिंह, रतन पटेल, जानकी सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। डा पुष्पराज निदेशक शौर्य हास्पिटल ने कहा कि यह एक पुनीत कार्य है। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कापियां, पेन, पेंसल वितरित की। कार्यक्रम का संचालन डा संग्राम सिंह ने किया। शिविर में छेछरिहा बुजुर्ग, छेछरिहा खुर्द, आनंदपुर, ब्यूर, बूढा गांव के लोग लाभान्वित हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
