नीट टॉपर आकांक्षा को मुख्यमंत्री योगी ने दिया ये सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेन्स टेस्ट)-2020 परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली आकांक्षा सिंह को सम्मानित किया...

Oct 28, 2020 - 16:20
Oct 28, 2020 - 17:38
 0  2
नीट टॉपर आकांक्षा को मुख्यमंत्री योगी ने दिया ये सम्मान

लखनऊ,

  • कहा, आकांक्षा की उपलब्धि प्रदेश व देश की बेटियों के लिए बनेगी प्रेरणा

जनपद कुशीनगर निवासी आकांक्षा सिंह ने नीट-2020 की 720 अंकों की परीक्षा में पूरे 720 अंक प्राप्त किए हैं। इस परीक्षा में पूर्णांक प्राप्त करने वाले एक अन्य अभ्यर्थी से आयु कम होने के कारण आकांक्षा सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें - मुलायम सिंह यादव मेडिकल काॅलेज का नाम बदला, अब हुआ ये नाम

मुख्यमंत्री ने आकांक्षा सिंह और उनके परिवार के सभी सदस्यों को हृदय से बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऊंचे इरादे, परिश्रम और निष्ठा के साथ लक्ष्य को पाया जा सकता है, इसे आकांक्षा ने सिद्ध कर दिया है। आकांक्षा की यह उपलब्धि न सिर्फ कुशीनगर व प्रदेश बल्कि पूरी देश की बेटियों के लिए प्रेरणा का बनेगी। उन्होंने कहा कि यह उन लोगों के लिए भी संदेश है जो बेटियों को कम आंकते हैं और उन्हें पढ़ने नहीं भेजते। थोड़ा भी हम ध्यान दे दें तो बालिकाएं भी बालकों से कम नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आकांक्षा न्यूरो सर्जन बनना चाहती हैं। उनकी रैंक के मुताबिक उन्हें एम्स में एडमिशन मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें - उप्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे महिलाओं के कदम, दोगुनी कर रहीं आमदनी

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आरके तिवारी को निर्देश दिया कि आकांक्षा सिंह की यूजी कोर्स की पूरी फीस और हॉस्टल के खर्च का पूरा विवरण परिवार से लेकर उसका एक मुश्त भुगतान कर दिया जाए ताकि बाद में परिवार को भटकना न पड़े। इसके साथ ही उन्होंने गांव की एक सड़क आकांक्षा के नाम पर किए जाने की भी घोषणा की।

यह भी पढ़ें - झाड़-फूंक के नाम पर लखनऊ समेत कई जिलों में हो रहा अनैतिक कार्य

इस दौरान आकांक्षा सिंह ने कहा कि यह पल जीवन का सपना पूरा होने जैसा है। उन्होंने कहा कि हमेशा अपने सपनों और इरादों को ऊंचा रखिए। इनको हासिल करने में आ रही कठिनाइयों को मौका समझिए। उन्होंने सलाह दी कि सफलता के लिए हार्ड वर्क के साथ स्मार्ट वर्क जरूरी है। उन्होंने सरकार के मिशन शक्ति अभियान को भी सराहा और कहा कि इससे उन्हें प्रेरणा मिली है। आकांक्षा ने नारी सशक्तीकरण को लेकर शुरू किए गए इस अभियान के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़ें - इस निजी कम्पनी के हवाले है मुख्यमंत्री योगी के सरकारी ट्विटर हैंडल की मॉनिटरिंग-पर्यवेक्षण

आकांक्षा ने हाईस्कूल की परीक्षा कुशीनगर से ही 97.6 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की। इसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई दिल्ली से की और 96.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0