कब्रिस्तान में शव दफनाने जा रहे लोगों पर मधुमक्खियां का हमला, शव छोड़कर भागे लोग
जनपद बांदा में सोमवार को तिंदवारी कस्बे के एक कब्रिस्तान में शव को दफनाने जा रहे लोगों पर अचानक मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। एक साथ हजारों मधुमक्खियां के हमले से मौके ...

जनपद बांदा में सोमवार को तिंदवारी कस्बे के एक कब्रिस्तान में शव को दफनाने जा रहे लोगों पर अचानक मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। एक साथ हजारों मधुमक्खियां के हमले से मौके पर भगदड़ मच गई। लोग शव छोड़कर भागने को मजबूर हुए। हमले में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए, लेकिन इलाज के लिए 6 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए रेफर किया गया। मधुमक्खियां के शांत होने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
यह भी पढ़े:वर्कशॉप के जरिए डॉ. हीरालाल ने किसानों को दिया, कम पानी में अधिक सिंचाई का मंत्र
जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित प्रेम नगर निवासी फिरोज (24) की दो दिन पहले मुंबई में मौत हो गई थी। रविवार रात शव कस्बे आया। सोमवार सुबह करीब दस बजे जनाजे के साथ परिजन काले शहीद बाबा के पास बने कब्रिस्तान में शव दफनाने के लिए जा रहे थे। कब्रिस्तान के समीप पीपल का पेड़ है, जिसमें 25 -30 मधुमक्खियां के छत्ते लगे हैं। एक साथ भीड़ को देखकर पीपल के पेड़ में लगे छत्तों से निकल कर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। जिससे वहां भगदड़ मच गई। भागने में कई लोग गिर गए, जिन्हें मधुमक्खियां ने बुरी तरह काट कर जख्मी कर दिया।जिसमें संदीप (30), आर्यन (20),आरिफ बेग (30), जाहिर बेग (55) घायल हो गए। सभी का पीएचसी में इलाज किया गया।
यह भी पढ़े:पांच दिन पहले लापता हुई किशोरी का शव पहाड़ की पानी भरी खदान में मिला
इस बारे में पीएचसी की डॉक्टर सुमन ने बताया कि मधु मक्खियों के हमले से छह लोग घायल हुए। इन्हें इलाज के लिए यहां लाया गया था। जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है। घायलों में दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बांदा रेफर किया गया है। शेष घायलों का इलाज पीएचसी में चल रहा है, जिनकी हालत सामान्य है।
यह भी पढ़े:अपने घर में नकली शराब बनाकर बेचती थी ये महिला, 40 लीटर शराब के साथ पकड़ी गई
इस मामले में घटनास्थल के पास रहने वाले सूरज सिंह ने बताया कि पीपल के पेड़ में 30- 40 मधुमक्खियां के छत्ते हैं। जो आए दिन किसी न किसी पर हमला कर देती हैं। अभी हाल में ही मेरे भांजे को काटा था, जिसका अभी भी इलाज चल रहा है। इसी तरह इसी मोहल्ले की महिला रोशनी ने बताया कि मधुमक्खियां के हमले के कारण हम लोग भयभीत रहते हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक मधुमक्खियां को यहां से हटाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
यह भी पढ़े:कोरोना काल में बढा पैसेंजर ट्रेनों का किराया, रेलवे ने घटाया, पुराने रेट पर करें सफर
What's Your Reaction?






