हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का किया गया आयोजन

ब्लॉक संसाधन केन्द्र पहाड़ी के प्रांगण में “हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुमार पाण्डेय...

Mar 17, 2026 - 10:27
Mar 17, 2026 - 10:27
 0  3
हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का किया गया आयोजन

आकर्षण का केन्द्र रहे लर्निंग कार्नर और टीएलएम प्रदर्शनी

चित्रकूट। ब्लॉक संसाधन केन्द्र पहाड़ी के प्रांगण में “हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कुमार पाण्डेय खण्ड विकास अधिकारी पहाड़ी एवं विशिष्ट अतिथि महेन्द्र सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी मौजूदद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया। इस दौरान निपुण छात्र-छात्राओ को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों द्वारा लर्निंग कार्नर एवं टीएलएम प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा आकर्षक प्रदर्शनी की प्रसंशा की गई। 

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पेड़ तैयार तभी होता है जब पौधा सही होगा। नर्सरी का पौधा सही है तो फसल सही होगी। पोषण के माध्यम से अभी तक आंगनबाड़ी केंद्रों में विकास हो रहा था लेकिन अब शिक्षा के माध्यम से आप सभी को बच्चों का विकास करना है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि हमारे आंगनबाड़ी केंद्रों में अभी पोषण के लिए जाना जाता था लेकिन अब पोषण के साथ-साथ शिक्षा की नीव मजबूत करने के लिए जाना जाएगा। शिक्षक मयंक पटेरिया ने पूर्व प्राथमिक स्तर पर संचालित विभिन्न कार्यक्रमों यथा बाल वाटिका, माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम, स्कूल रेडीनेस के सन्दर्भ में, प्री-प्राइमरी शिक्षा में राज्य के प्रयासों के सम्बन्ध एवं विभाग की उपलब्धियों की जानकरी दी गई। आंगनबाड़ी पहाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा भी अपने रचनात्मक कक्षा शिक्षण को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विकास खण्ड पहाड़ी में संचालित समस्त को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा बाल वाटिका के लिए नामित नोडल शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने आभार व्यक्त किया। संचालन प्राथमिक विद्यालय कुचारम के सहायक अध्यापक अशोक गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के आयोजक प्रभारी दीपक कुमार पाण्डेय रहे। इस अवसर पर आंगनवाडी सुपरवाइजर आकृति शर्मा, एआरपी डा. रामप्यारे विश्वकर्मा, नोडल संकुल शिक्षक कलवारा कमलेश कुमार कुशवाहा, बछरन जितेन्द्र सिंह, शिक्षक रामभूषण पाण्डेय, लवलेश कुमार, ब्लाक व्यायाम शिक्षक पहाड़ी रामनारायण साहू, कार्यालय सहायक मितेश मिश्र, प्रयाग नारायण मिश्र आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0