बांदा सबसे ज्यादा सर्द रहा, जनजीवन अस्त-व्यस्त

गर्मियों में अधिकतम तापमान का रिकार्ड कायम करने के बाद अब ठंड में न्यूनतम तापमान का भी कीर्तिमान कायम कर दिया..

Dec 17, 2020 - 10:04
Dec 17, 2020 - 11:11
 0  1
बांदा सबसे ज्यादा सर्द रहा, जनजीवन अस्त-व्यस्त

गर्मियों में अधिकतम तापमान का रिकार्ड कायम करने के बाद अब ठंड में न्यूनतम तापमान का भी कीर्तिमान कायम कर दिया। बृहस्पतिवार को इस मौसम का अभी तक का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही पारे काफी नीचे आ गए। पूरा दिन जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा।

यह भी पढ़ें - धर्म नगरी चित्रकूट से शीघ्र शुरू होगी हवाई यात्रा, रूट हुआ तय

भीषण ठंड को देखते हुए नगर पालिका द्वारा कल शहर के कई स्थानों पर अलाव जलाए गए। वही ठंड से कंपाकंपा रहे अन्ना जानवरों के लिए ठंड आफत बनकर आई है जो ठंड से बचने के लिए अलाव के आसपास देखने को मिल रहे हैं।बताया जाता है कि इस वर्ष आज सर्वाधिक ठंड महसूस की गई ठंड के कारण लोग ज्यादा से ज्यादा गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि 2 दिन पहले हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया वही शीतलहर चलने से मौसम सर्द हो गया।जिस्म कंपकंपा देने वाली ठंडी हवाओं ने मौसम को और खतरनाक बना दिया। ठंडी हवाओं से पूरा दिन निजात नहीं मिली। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

banda weather update | weather forcast

यह इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान था। कृषि विश्वविधालय बांदा के सह प्रध्यापक एवं प्रभारी कृषि मौसम ईकाई डा दिनेश साह ने बताया कि आज मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। न्यूनतम तापमान कल कै १३ डिग्री से गिरकर ९ डिग्री पर आ पहुंचा जबकि अधिकतम तापमान २५ डिग्री सेल्सियस से नीचे २३ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

यह भी पढ़ें - ब्रिटिश कम्पनी चित्रकूट में लगाएगी खमीर प्लांट, मिलेगा 5000 लोगों को रोजगार

उन्होने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उतर, उतर-पूरव व उतर पश्चिम दिशा से चलने वाली हवा के कारण तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक लगातार तापमान में गिरावट जारी रहेगा। इस गिरावट का असर जन जीवन, पशु पक्षी एवं फसलों पर भी परेगा। जन मानस को आगाह किया जाता है कि वे सुबह शाम एवं रात को घर से निकलते समय विशेष सावधानी बरतें। पशुओं को ठंड से बचने के समुचित उपाय करें। यद्यपि धूप निकलने के कारण दिन में ठंड का असर सामान्य रहेगा।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे : चित्रकूट से इटावा के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ़्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0