बाँदा जोन का इंग्लिश मीडियम समागम चित्रकूट में संपन्न

रविवार को सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से संत निरंकारी भवन चित्रकूट में एक विशाल इंगलिश मीडियम समागम का आयोजन विलासपुर...

Aug 10, 2026 - 10:01
Aug 10, 2026 - 10:02
 0  3
बाँदा जोन का इंग्लिश मीडियम समागम चित्रकूट में संपन्न

केन्द्रीय प्रचारक ने कहा कि एक को जानो, एक को मानो, एक हो जाओ

चित्रकूट।  रविवार को सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रेरणा से संत निरंकारी भवन चित्रकूट में एक विशाल इंगलिश मीडियम समागम का आयोजन विलासपुर (छत्तीसगढ़) से आये केन्द्रीय प्रचारक रोहित आर्या की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। समागम में चित्रकूट के अलावा बाँदा, झाँसी, हमीरपुर, महोबा, बबेरू, मौदहा आदि जगहों से सैकड़ों महापुरुष समागम में शामिल हुए। समागम में बच्चों ने गीत, विचार, नाटक, कविता, ग्रुप सांग आदि प्रेरक प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा, सत्संग, सुमिरन को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।

महात्मा रोहित आर्या ने मंच से सत्संग में श्रद्धालु भक्तों को सम्बोधित किया कि ब्रह्मज्ञान के द्वारा खुद की पहचान की जाए, अपने मूल को पहचाना जाए। मानव जीवन का असल उद्देश्य भी यही हैकृपरमात्मा को प्राप्त करके मोक्ष अर्थात मुक्ति को पाया जाए। परन्तु मरने के बाद मुक्ति मिलेगी या नहीं, यह तो स्पष्ट नहीं है। परन्तु जीते जी मुक्ति को प्राप्त किया जा सकता है। कहां कि काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकारइन पाँच विकारों से रहित होकर इन विकारों से मुक्ति पाने का तरीका सद्गुरु सिखाते हुए समझाते हैं कि अपनी मैं को त्याग कर तू अर्थात इस परमात्मा को सब कुछ मानते हुए जीवन जीना। किसी से आशा रखने के बजाय निरंकार के भरोसे में रहें तो जीवन सफल हो जायेगा।

अंत में कहा कि परमात्मा को जानकर ही परमात्मा से प्रीत हो सकती है अर्थात प्रभु को जानने के बाद मानव का कल्याण संभव है। ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति के बाद सारे सुखों का आनंद लेते हुए मनुष्य का जीवन सहज रूप से आनंद की अवस्था में रहता है। चित्रकूट ब्रांच के मुखी शिवभवन ने दूर-दूर से आये महात्माओं का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन प्रांशी जी एवं अजय ने किया।

समागम में होने वाली समस्त सेवाएँ संचालक लोटन प्रसाद एवं समस्त सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा सम्पन्न करायी गयी। समागम प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक हुआ। सभी भक्तों ने लंगर प्रसाद ग्रहण किया। यह जानकारी मीडिया सहायक सचिन श्रीवास्तव में दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0