दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, ऋषि अष्टावक्र जयंती पर दिया क्षमता पहचानने का संदेश

"समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल" (सक्षम) जिला इकाई बांदा के तत्वावधान में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को रक्षाबंधन कार्यक्रम...

Sep 23, 2026 - 18:09
Sep 23, 2026 - 18:11
 0  5
दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, ऋषि अष्टावक्र जयंती पर दिया क्षमता पहचानने का संदेश

बांदा। "समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल" (सक्षम) जिला इकाई बांदा के तत्वावधान में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को रक्षाबंधन कार्यक्रम एवं ऋषि अष्टावक्र जयंती का आयोजन स्पर्श एवं दृष्टिबाधित राजकीय विद्यालय में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, ऋषि अष्टावक्र एवं महाकवि सूरदास के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन से हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने की, जबकि संचालन जिला युवा प्रमुख कृष्णा सिंह सैमरी ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। सक्षम की रीति-नीति के अनुसार संगठन मंत्र, सक्षम दृष्टिकोण एवं परिकल्पना, सक्षम गीत और संपूर्ण राष्ट्र गीत का गायन किया गया।

कृष्णा सिंह सैमरी ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए ऋषि अष्टावक्र के जीवन और संदेश का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यदि हम केवल शरीर को देखकर किसी व्यक्ति का मूल्य तय करते हैं तो हम उसके वास्तविक स्वरूप को नहीं समझ पाए हैं। उन्होंने संदेश दिया—"थोड़ा बाहर देखना बंद करो, थोड़ा अपने भीतर देखो।"

विद्यालय के वार्डन अजीत प्रताप ने सक्षम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सक्षम दिव्यांगजनों के लिए सहारा बनकर खड़ा है और बांदा ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में कार्य कर रहा है।

संरक्षक रमजोर सिंह चंदेल ने वार्डन एवं अध्यापकों का धन्यवाद करते हुए दिव्यांग बच्चों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चे किसी से कम नहीं हैं। संत सूरदास और संत रामभद्राचार्य का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के अंदर भी वे सभी क्षमताएं मौजूद हैं, जो सामान्य व्यक्ति में होती हैं।

प्रांत कोषाध्यक्ष शांतिभूषण सिंह गौतम ने सक्षम के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संगठन के सात प्रकोष्ठों तथा आरपीडब्ल्यूडी एक्ट के तहत 21 प्रकार की दिव्यांगताओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के वार्डन अजीत प्रताप एवं अन्य अध्यापकगण, प्रांत सविता प्रकोष्ठ के मनोज सिंह परिहार, संरक्षक राम सिंह कछवाह, संरक्षक रमजोर सिंह चंदेल, सचिव रामनरेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्र, सह महिला प्रमुख पुष्पा परिहार, रणजीत सिंह दिव्यांगमित्र, कमल सिंह (तहसील संयोजक बांदा), वीरेंद्र यादव (संयोजक बड़ोखर ब्लॉक), अवध बिहारी (दिव्यांग मित्र) सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भरत मेडिकल स्टोर के उमेश जी ने जलपान की व्यवस्था कराई। कार्यक्रम की जानकारी सक्षम इकाई जनपद बांदा के मीडिया प्रभारी पीके सिंह ने दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0