बाँदा : दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा 26 को निकलेगी

केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति की शुक्रवार को केंद्रीय कार्यालय में बैठक संपन्न हुई ,जिसमें 26 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमाओं की...

बाँदा : दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा 26 को निकलेगी

केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति की शुक्रवार को केंद्रीय कार्यालय में बैठक संपन्न हुई ,जिसमें 26 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमाओं की शोभा यात्रा निकालने के बारे में रणनीति बनाई गई। जिसमें घोषणा की गई कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  शोभा यात्रा उसी मार्ग से निकलेगी।

यह भी पढ़ें - मराठा शासक ने बनवाया था बाँदा में काली देवी मंदिर

बैठक में समिति के प्रमुख संरक्षक पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे ने बताया कि प्रातः 10 बजे से श्रीधाम बरखंडी नाका से टोकन वितरित किए जाएंगे ।इसी तरह संरक्षक राजकुमार राज ने बताया कि सभी समितियों के बीच में 10 मीटर दूरी का फासला रहेगा।सभी लोग मास्क लगाकर ही शोभा यात्रा में सम्मिलित होंगे तथा मधुर धुन में ही ध्वनि यंत्र बजाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि विसर्जन मार्ग तथा घाट में अभी तक प्रशासन के द्वारा कार्य शुरू नहीं कराया गया है जिसके लिए प्रशासन को जानकारी दी जाएगी। बैठक में संचालन कर रहे महामंत्री कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि सभी दुर्गा पंडालों में गत वर्ष की भांति इस वर्ष सुरक्षा के इंतजाम पुलिस द्वारा नहीं किए गए हैं जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।उन्होंने यह भी कहा कि महेश्वरी  देवी मंदिर तथा शहर के प्रमुख मार्ग में सुबह से लेकर रात तक भारी वाहन ई रिक्शा के प्रवेश होने से जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे मंदिरों में जाने के लिए दर्शनार्थियों को असुविधा हो रही है।

यह भी पढ़ें - बाँदा : कटरा में एक ऐसा मंदिर जहां रहता था सर्पों का वास

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने की।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रकाश साहू,बीके सिंह बड़े भैया, अशोक गुप्ता कल्पना, मनोज जैन, विजय निगम ,नारायण भूरिया, आचार्य वृंदावन वैश्य, अभिषेक पांडे डॉ रमाशंकर राजपूत, छोटू , निशांत खैरा, सचिन चैरसिया, शिवम चैरसिया, राकेश गुप्ता दद्द,ू सौरभ जैन, रामाश्रय पप्पू,राममिलन तिवारी, घनश्याम राजपूत, बाबूजी सी पी गुप्ता,मणिशंकर रुपवालिया ,जयवर्धन शुक्ला, अनुराग गुप्ता, अरिजीत अग्रवाल ,अविनाश निगम लाला सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0