23 जून से शुरू होगी 10 दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला, श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट मनाएगा 19वां स्थापना दिवस

श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में संस्थान के 19वें स्थापना दिवस एवं 10 दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला के आयोजन को लेकर शनिवार को...

Jun 20, 2026 - 16:35
Jun 20, 2026 - 16:39
 0  10
23 जून से शुरू होगी 10 दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला, श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट मनाएगा 19वां स्थापना दिवस

संस्थान की छात्राएं कला के क्षेत्र में बन रही आत्मनिर्भर, प्रेसवार्ता में दी गई कार्यक्रम की जानकारी

बांदा। श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में संस्थान के 19वें स्थापना दिवस एवं 10 दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला के आयोजन को लेकर शनिवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान संस्थान की ओर से मीडिया प्रतिनिधियों को आगामी कार्यक्रमों एवं संस्थान की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

संस्थान की संचालिका रानी दमेले (अंजू जी) ने बताया कि 10 दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभ 23 जून 2026 को आर्यकन्या इंटर कॉलेज में किया जाएगा। इसी अवसर पर संस्थान का 19वां स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा। कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य कला कथक का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट की स्थापना 28 जून 2008 को हुई थी। संस्थान पिछले 19 वर्षों से कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं को प्रशिक्षित कर रहा है। संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कई छात्राएं आज आत्मनिर्भर बन चुकी हैं और कला के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं।

रानी दमेले ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल कला का प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य करना है। कथक नृत्य कार्यशाला से नई प्रतिभाओं को अपनी कला निखारने का अवसर मिलेगा।

प्रेसवार्ता में संस्थान के उपाध्यक्ष पंकज रावत, सहसचिव अरुण कुमार दमेले, वरिष्ठ प्रशिक्षक सत्यनारायण शुक्ला, किरण गुप्ता सहित संस्थान के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0