मुलायम सिंह परिवार में भाजपा की बड़ी सेंध, जानिए अपर्णा यादव के बारे में

यूपी चुनाव की सियासत में रोज नए और दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं। ताजा खबर यह है कि भाजपा ने मुलायम सिंह परिवार में बड़ी..

Jan 19, 2022 - 05:01
Jan 19, 2022 - 05:04
 0  1
मुलायम सिंह परिवार में भाजपा की बड़ी सेंध, जानिए अपर्णा यादव के बारे में
मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गई..

यूपी चुनाव की सियासत में रोज नए और दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं। ताजा खबर यह है कि भाजपा ने मुलायम सिंह परिवार में बड़ी सेंध लगाई है। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गई हैं। अपर्णा यादव मुलायम से छोटे बेटे प्रतीक की पत्नी हैं।

यह भी पढ़ें - समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल

अपर्णा यादवकी शादी मुलायम के छोटे बेटे से 2011 में हुई थी। अपर्णा यादव ने मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल की है। साथ ही उन्होंने भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय में नौ वर्षों तक शास्त्रीय रूपों में औपचारिक शिक्षा ग्रहण की है। वह ठुमरी की कला में माहिर हैं। वह 2014 में तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की थी।

अलग-अलग मौकों पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी भी क्लिक की हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। तब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ कैंट से उन्हें हराया था। हार के बाद अपर्णा यादव ने कहा था कि उन्हें ईवीएम ने नहीं, परिवार ने हराया है।

यह भी पढ़ें - भाजपा की कथनी और करनी का सच उजागर, कांग्रेस के दागी को पार्टी में किया शामिल

योगी आदित्यनाथ को बताया था भाईरू 2017 की बात है। अपर्णा यादव ने कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रदेश में अच्छा कार्य कर रही है। तब मीडियाकर्मियों ने अपर्णा से पूछा था कि वह अपर्णा बिष्ट हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वास्तविक नाम अजय कुमार बिष्ट है। इस पर अपर्णा यादव ने कहा कि वह भी बिष्ट हैं। हम भी बिष्ट हैं। दोनों भाई-बहन जैसे हैं।

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हो गई..

अयोध्या मामले में कहा था, मैं तो भगवान राम के साथरू सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने से पहले समाजवादी पार्टी राम मंदिर पर बोलने से बचती थी, लेकिन अपर्णा इसकी अपवाद रहीं। नवंबर 2018 में उन्होंने कहा था, श्भगवान श्रीराम किसी पार्टी के नहीं हैं बल्कि सबके हैं। मैं तो भगवान श्रीराम के साथ हूं। चाहती हूं कि श्रीराम का मंदिर बने पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने की बात कही है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का भी इंतजार करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, रोजगार के एजेंडे पर डटे रहें युवा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0