97.2 प्रतिशत अंक पाकर श्रीजी स्कूल की वंशिका सिंह बनीं टापर
श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 10वी के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम उत्कृष्ट रहे। छात्रा वंशिका सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त...
चित्रकूट। श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 10वी के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम उत्कृष्ट रहे। छात्रा वंशिका सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। इसके अलावा विवेक सिंह 96.2, अन्वेषा सिंह 96.2, शौर्य गुप्ता 95.8, अंकुर सिंह 95.6, अलविया इदरीश 95.6, नैंशी गुप्ता, 94.8, आकर्ष गुप्ता 94.8, शिवांश साहू 94.6, आस्था 94.6, आरुषि सिंह 94.6, उज्जवल मिश्रा 93.8, हर्षिका सिंह 92.4, राजवीर सिंह 92.4, अंश गुप्ता 92.2, हिमांशु सिंह 91.6, अभिनव सिंह 91.2 प्रतिशत अंक अर्जित किया। विद्यालय के निदेशक स्वप्निल अग्रवाल एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। विद्यालय की प्रधानाचार्या एस. मुखर्जी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
