एसपी ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि

भारतरत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय...

Apr 15, 2026 - 09:41
Apr 15, 2026 - 09:42
 0  7
एसपी ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि

चित्रकूट। भारतरत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार समाज में समानता, न्याय एवं बंधुत्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से अपील किया कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। कार्यक्रम के दौरान एएसपी सत्यपाल सिंह, वाचक एसपी राजीव कुमार सिंह, प्रभारी महिला सेल जयप्रकाश उपाध्याय, डीसीआरबी प्रभारी अशोक कुमार यादव, पीआरओ एसपी प्रदीप कुमार पाल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0