दो माह से लापता नगर पालिका कर्मी वृंदावन में मिला

दो माह पूर्व नगर पालिका परिषद कर्मचारी कार्यालय से लापता हो गया था। एसपी ने पत्रकारो से रूबरू होकर लापता नगर पालिका...

Jun 17, 2026 - 10:51
Jun 17, 2026 - 10:51
 0  5
दो माह से लापता नगर पालिका कर्मी वृंदावन में मिला

15 लाख कर्ज के मानसिक दबाव के चलते घर छोड़कर चला गया था कर्मचारी

चित्रकूट। दो माह पूर्व नगर पालिका परिषद कर्मचारी कार्यालय से लापता हो गया था। एसपी ने पत्रकारो से रूबरू होकर लापता नगर पालिका कर्मी की बरामदगी के संबंध मे जानकारी दी है।

मंगलवार को राघव प्रेक्षागृह में एसपी एके सिंह ने बताया कि अपर एसपी पीयूषकांत राय व सीओ यामीन अहमद के पर्यवेक्षण में कोतवाली व एसओजी टीम ने नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम के कर्मचारी लक्ष्मणपुरी निवासी जगदीश प्रसाद को वृंदावन के गौतम ऋषि आश्रम से बरामद किया है। 14 अप्रैल को लापता हुए जगदीश के अपहरण व ब्लैकमेल का आरोप लगाते हुए परिजनों ने नालंदा बिहार निवासी गुलशन कुमार पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि जगदीश के साले राहुल को मथुरा में देखने की सूचना मिली। एसओजी टीम ने सोमवार को आश्रम से उसे पकड़ा। पूछताछ में जगदीश ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई व मकान के लिए उस पर करीब 15 लाख का कर्ज था। मानसिक तनाव में वह खुद घर छोड़कर चला गया था। न अपहरण हुआ न ब्लैकमेल। मोबाइल बंद कर वह वृंदावन पहुंच गया। पुलिस ने पत्नी व बच्चों को बुलाकर जगदीश को सुपुर्द कर दिया। मामले में आगे जांच जारी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0