बाल विवाह रोकने को ग्राम स्तर पर बनाएं ग्रुप : सीडीओ
मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में डीसीपीसी की बैठक हुई...
डीसीपीसी की बैठक कर दिए निर्देश
चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में डीसीपीसी की बैठक हुई। जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने बताया कि यह बैठक त्रैमासिक होती है। वार्ड लेवल पर बाल संरक्षण समिति के सदस्य सचिव लेखपाल और ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ियों को सदस्य सचिव बनाया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नीति आयोग का टारगेट है बाल श्रम और बाल विवाह मुक्त गांव बनाना। अतः पंचायती राज की टीम पंचायत सहायक व जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ियों को इसमें अपना रजिस्टर तैयार कर हर महीने रिपोर्टिंग करने की का आदेश दिया गया। कहा कि ग्राम स्तर वह वार्ड लेवल पर संबंधित अधिकारी अपने कर्मचारियों को रिपोर्टिंग करने का आदेश दें ।महिला कल्याण विभाग की मुख्य योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का 2025-26 में 1500 का टारगेट कंप्लीट किया गया है। तथा 166 नए आवेदन किए गए हैं तथा स्पॉन्सरशिप में आवश्यक 163 फॉर्म को अनुमोदन के लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सहमति दी गई। तत्पश्चात बाल कल्याण समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट किशोर न्याय बोर्ड तथा दत्तक ग्रहण द्वारा अपनी-अपनी मासिक व वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके अलावा एसजेपीयू से 28 लापता बच्चों की कोई सूचना न मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सूचना को उपलब्ध कराने के लिए आदेशित किया गया। सीडीओ ने सुझाव दिया कि बाल विवाह रोकने के लिए ग्राम स्तर पर एक ग्रुप बनाया जाए और संदिग्ध गांव की सूची प्रदान की जाए। शादी की सूचना न देने पर विभागीय कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही भी की जाए। इसके लिए आंगनबाड़ी, पंचायत सहायक आदि ग्राम स्तर के कर्मचारी जिम्मेदार होंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी को ड्रॉप आउट बच्चों का डाटा और दिव्यांगजन अधिकारी को दिव्यांग बच्चों का डाटा इकट्ठा करने के लिए आदेशित किया गया। बैठक में सीएमओ डॉ भूपेश कुमार द्विवेदी, बीएसए वीके शर्मा, डीपीआरओ देवेन्द्र सिंह, डीआईओएस रविशंकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीड़ी विश्वकर्मा, चाइल्ड लाइन की टीम, बाल संरक्षण इकाई से डॉ सौरभ सिंह, हब की टीम से डीएमसी प्रिया माथुर, जेंडर स्पेशलिस्ट मीनू सिंह, एसजेपीयू से पुरुष आरक्षी तथा नीति आयोग से रेखा रानी आदि लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
