विशेष अभियान अन्तर्गत खाद्य टीम ने भरे सैम्पल
सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी के नेतृत्व पर होली पर्व विशेष अभियान अन्तर्गत जनपद में खाद्य सुरक्षा विगाग की टीम ने चार नमूने जांच के...
चित्रकूट। सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी के नेतृत्व पर होली पर्व विशेष अभियान अन्तर्गत जनपद में खाद्य सुरक्षा विगाग की टीम ने चार नमूने जांच के लिए संग्रहित किये। 98 किग्रा कचरी सीज किया गया। संग्रहित किये गये नमूनों में गंगा जी रोड शंकर बाजार कर्वी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान प्रो संजीव गुप्ता पुत्र स्व. रामबहोरी गुप्ता से 01 नमूना खाद्य पदार्थ बेसन का संग्रहित किया गया। मानिकपुर स्थित खोयामण्डी पर सत्यदेव पुत्र रामकेशन व ज्ञान सिंह पुत्र छेदीलाल से 1-1 नमूना खाद्य पदार्थ खोया का संग्रहित किया गया। शिवरामपुर कर्वी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान प्रो शिवम पुत्र भवानीदीन से नमूना खाद्य कचरी का संग्रहित किया गया जिसमें 98 किग्रा कचरी सीज किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4410 रुपये थी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रत्नाकर सिंह, विनय कुमार रहें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
