डीएम ने लेखाधिकारी व बीईओ कर्वी के कार्यालय का किया निरीक्षण
डीएम पुलकित गर्ग द्वारा वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र कर्वी के कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया...
सफाई व मेंटीनेंस का मिला अभाव, डीएम ने सुधार के दिए निर्देश
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग द्वारा वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र कर्वी के कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर शिक्षा अधिकारी उपस्थित पाए गए। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई का अभाव मिला तथा बच्चों के लिए निर्मित शौचालय की पानी की टंकी से जल का अनावश्यक रिसाव ओवरफ्लो हो रहा था। जिस पर तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्यालय परिसर में समुचित स्वच्छता सुनिश्चित कराने तथा पानी की टंकी को ठीक कराए जाने के निर्देश दिए। जिससे जल का अपव्यय रोका जा सके। इसके अतिरिक्त, विद्यालय में इनवर्टर एवं सोलर सिस्टम स्थापित करने के निर्देश प्रदान किए गए। नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय में साफ सफाई एवं अनुरक्षण (मेंटेनेंस) का अभाव पाया गया। जिस पर कार्यालय को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने तथा कक्षों की रंगाई पुताई कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि समस्त अधिकारी, कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित रहकर शासकीय कार्यों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
