हमे तो अपनों ने लूटा, गैरो में कहां दम था.....

भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल ने कहा कि चुनाव में जीत हार होती रहती है...

Jun 6, 2024 - 01:58
Jun 6, 2024 - 02:01
 0  4
हमे तो अपनों ने लूटा, गैरो में कहां दम था.....

भाजपा प्रत्याशी बोले-कई पार्टी नेताओं ने खुलकर किया विरोध, जनता के प्रति जताया आभार

चित्रकूट(संवाददाता)। भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल ने कहा कि चुनाव में जीत हार होती रहती है। शायराना अंदाज में कहा कि अपनों ने हमे लूटा गैरों में कहां दम था, मेरी किश्ती वहां डूबी वहां पानी कम था।

यह भी पढ़े : बाबू सिंह कुशवाहा का राजनीतिक कद बढ़ा, बने सांसद

कर्वी स्थित आवास पर भाजपा प्रत्याशी व सांसद आरके सिंह पटेल ने हार के कारणों पर कहा कि पार्टी के कई मंडल अध्यक्षों व शक्ति केंद्रों के प्रभारियों ने जातिवाद के चक्कर में पडकर खुलेआम विरोध किया। यहां तक की भाजपा का बूथों में बस्ता तक नहीं लगाने दिया। दोनों जिले के भाजपा के कई नेताओं ने खुलकर विरोध किया। यह भितरघात नहीं बल्कि सामने से किया गया घात है। ऐसे पदाधिकारियों ने गांव गांव जाकर ब्राम्हण समाज से प्रार्थना कर आरके को वोट न देने के लिए मनाया। बस्ता लगाने पर धमकी दी गई। सोशल मीडिया में बदनाम करने के तमाम हथकंडे अपनाएं गए। उन्होंने कहा कि ऐसे विरोध करने वालों में कई नामचीन हैं। इनके नाम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं को बताये गये हैं। देव तुल्य कार्यकर्ताओं के प्रयास से उन्हें तीन लाख 30 हजार से अधिक वोट मिले। ऐसे मतदाताओं का आभार है। इन मतदाताओं ने ब्राहृम्णवाद, कुर्मीवाद छोड़ कर उन्हें मत दिया।

यह भी पढ़े : बांदा छोड़ चारों विधानसभा में आर के पटेल ने भाजपा की लुटिया डुबा दी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0