शिक्षा विभाग द्वारा 11 अक्टूबर 2024 को अवकाश की घोषणा

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित व मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में 11 अक्टूबर 2024 को...

Oct 10, 2024 - 07:07
Oct 10, 2024 - 07:09
 0  1
शिक्षा विभाग द्वारा 11 अक्टूबर 2024 को अवकाश की घोषणा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित व मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में 11 अक्टूबर 2024 को अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी शिक्षा निदेशक (बेसिक), प्रताप सिंह बघेल द्वारा जारी पत्र के माध्यम से दी गई है।

परिषद के पत्र में 2024 में विद्यालयों में दिये जाने वाले अवकाशों की तालिका का भी उल्लेख किया गया है, जिसके अनुसार 11 अक्टूबर को विद्यालय बंद रहेंगे।

शिक्षा निदेशक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से इस संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही, संबंधित अधिकारियों और विभागों को इस निर्णय की सूचना दी गई है ताकि अवकाश की व्यवस्था सुचारु रूप से हो सके।

इस आदेश की प्रतिलिपि उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न संबंधित विभागों और जिलाधिकारियों को भेजी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0