कुंए में शव मिलने से मचा हड़कंप

मुरका जंगल स्थित कुएं में शव पड़ा मिला। पानी पीने के लिए गए कुएं में ग्रामीणों ने देखा तो हडकंप मच ..

Jun 13, 2023 - 02:42
Jun 13, 2023 - 02:42
 0  1
कुंए में शव मिलने से मचा हड़कंप
घटना स्थल कुआं

मऊ (चित्रकूट)।

प्लाटिंग कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात था मृतक

मुरका जंगल स्थित कुएं में शव पड़ा मिला। पानी पीने के लिए गए कुएं में ग्रामीणों ने देखा तो हडकंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर शिनाख्त कराई है। शाव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

यह भी पढ़ें- बांदाःससुर ने इस वजह से दामाद के परिवार के चार सदस्यों की हत्या की थी

रविवार की दोपहर को मुरका जंगल स्थित कुएं में शव पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों को प्यास लगी तो वहां पर बने कुएं से पानी निकाल रहे थे। तभी शव उतराता देखा। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे सीओ राजकमल व थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने कुएं से शव को निकालकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। सोमवार की सुबह मुरका निवासी रामराज तिवारी इसकी जानकारी हुई तो वह उन्होंने शिनाख्त किया।

उन्होंने बताया कि उनका पुत्र संजय तिवारी (42) एक प्लाटिंग कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात था और वह तीन-चार दिनों से घर से गायब था। पत्नी से तलाक होने के बाद वह तनाव में रहता था। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें- काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की कुर्सी पर, इन तीन गलतियों से मंडराया खतरा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0