भव्य कार्यक्रम में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिला

धर्मनगरी में रविवार को देवदूत वानर सेना का प्रांतीय सम्मेलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें लोगों की मदद करने...

Aug 26, 2024 - 00:31
Aug 26, 2024 - 00:33
 0  6
भव्य कार्यक्रम में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिला

देवदूत वानर सेना का हुआ प्रांतीय सम्मेलन

लोगों की मदद करने वाले युवाओं को किया गया सम्मानित 

समाज के सभी लोगों की मदद करती है देवदूत वानर सेना : धनन्जय सिंह

चित्रकूट। धर्मनगरी में रविवार को देवदूत वानर सेना का प्रांतीय सम्मेलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें लोगों की मदद करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। भव्य कार्यक्रम में प्रदेश भर के सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिला।   जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद धनन्जय सिंह ने कहा कि देवदूत वानर सेना एक गैर राजनीतिक समाज सेवी संगठन है। कोविड काल में जरूरतमंद लोगों के लिए सेना ने प्रत्येक कार्य में सामाजिक योगदान दिया है। समाज के सभी लोगों को मदद करना ही इसका उद्देश्य है।

यह भी पढ़े : पुत्र की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने मनाया हलछठ का पर्व

वानर सेना के संरक्षक अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि इस सम्मेलन के जरिए देवदूत वानर सेना के तमाम देवदूतों का आज मिलन हो रहा है। इस संगठन को सोशल मीडिया के जरिए ब्लाक क्षेत्रों और ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी लोग इसमें यथा सम्भव आर्थिक, शारीरिक सहयोग करें।

तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरू रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी आचार्य रामचन्द्र दास ने कहा कि देवदूत वानर सेना मानवता को समर्पित संगठन है। सेना द्वारा खासतौर से बीमार लोगों की मदद के लिए मुहिम चलाकर मदद पहुंचाना बेहद सराहनीय कार्य है।

यह भी पढ़े : सदस्यता अभियान के तहत घर घर सम्पर्क करके भाजपा का करना है विस्तार : डॉ अनिल यादव

इस मौके पर पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व विधायक आनन्द शुक्ला, तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह, गाजियाबाद के आरटीओ केडी सिंह गौर, मीडिया प्रभारी नीलिमा ठाकुर, जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन प्रताप सिंह, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह सीनू, विजय बहादुर सिंह, आदित्य रघुवंशी, मातृशक्ति जिलाध्यक्ष तृप्ती तिवारी, महामंत्री विनीता द्विवेदी, साधना सिंह, जयराम सिंह, गणेश मिश्रा, रवि सिंह बघेल, प्रियांशु मिश्रा, हर्षित पाण्डेय, मुकेश यादव, विमल त्रिपाठी, नत्थू प्रसाद पाण्डये, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0