सदस्यता अभियान के तहत घर घर सम्पर्क करके भाजपा का करना है विस्तार : डॉ अनिल यादव

भारतीय जनता पार्टी चित्रकूट के द्वारा जनपद के 851 बूथों पर जनसुझाव आधारित प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी के मन की बात...

सदस्यता अभियान के तहत घर घर सम्पर्क करके भाजपा का करना है विस्तार : डॉ अनिल यादव

कहा कि भाजपा को भारत ही नही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाना है

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी चित्रकूट के द्वारा जनपद के 851 बूथों पर जनसुझाव आधारित प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम आयोजित हुआ। साथ ही भरतकूप मण्डल द्वारा संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान की बैठक सदस्यता अभियान की मण्डल स्तरीय कार्यशाला बड़े देव बाबा मंदिर प्रांगण, भरतकूप में आयोजित की गई। मन की बात कार्यक्रम में अलग-अलग बूथों पर जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारी-गण सहभागी हुए। कार्यशाला के मुख्य अतिथि कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा-चित्रकूट के माननीय जिला प्रभारी डॉ अनिल यादव, अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सच्चिदानंद ने की। कार्यशाला में जिला सह सदस्यता प्रमुख व जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय, जिला मंत्री धीरेन्द्र सिंह के साथ समस्त मण्डल पदाधिकारी-गण सहभागी रहे। कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा के पितृ पुरूषों डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी व अजातशत्रु पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पार्चन से हुआ। 

यह भी पढ़े : कार्यक्रम में हिंदुओं को किया जाएगा संगठित : अजीत राज

मुख्य अतिथि डॉ अनिल यादव ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओ के साथ कार्ययोजना साझा करते हुए कहा कि मण्डल के सभी बूथों पर सदस्यता करनी है। सदस्यता अभियान के तहत घर घर सम्पर्क करके भाजपा का विस्तार करना है। मिस्ड कॉल करके सबको सदस्य बनाना है। भाजपा के विचार, सिद्धांत व निष्ठा पर जिसको विश्वास हो वह भाजपा का सदस्य बन सकता है। 

यह भी पढ़े : जन जागरूकता रैली के साथ 39वें नेत्र दान पखवाड़े का हुआ शुभारंभ

सदस्यता सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही तथा सर्वव्यापी करना है। भाजपा को भारत ही नही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी फिर से बनाना है। जनप्रतिनिधिगणों और संगठन की सदस्यता के लक्ष्य अलग अलग निर्धारित किए गए हैं। सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ताओ को सहभागी बनना है। जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि सदस्यता अभियान के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर अपलोड करें। सदस्यता ही संगठन की शक्ति का मूल है। बूथ पर न्यूनतम 200 सदस्य बनाना है। शक्तिकेंद्र पर सदस्यता सहयोगी बनाना है। शक्तिकेंद्र सदस्यता सहयोगी एक सप्ताह पूर्ण कालिक समय दान करेगें। कार्यशाला का संचालन भगवानदीन त्रिपाठी ने किया। कार्यशाला के समापन पर राष्ट्र गान हुआ। कार्यशाला में भागवत त्रिपाठी, सुरेश अनुरागी, अखिलेश रैकवार, रामेन्द्र गौतम, प्रमोद पटेल, राजेश शुक्ल, विनय उपाध्याय, विकास पाण्डेय, रामनरेश गुप्ता, चन्द्रकिशोर शुक्ल, शारदा विश्वकर्मा, शिवप्रकाश खेंगर, रामबाबू रलिहा, व्यंकटेश त्रिपाठी, राममूरत यादव के साथ समस्त कार्यकर्ता सहभागी रहे।

यह भी पढ़े : महोबा से राठ होते हुये भिण्ड तक जल्द निकलेगी रेलवे लाइन

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0