बहन को सावनी देकर वापस लौट रहे बाइक सवार भाइयों को बस ने कुचला, एक की मौत

Jul 24, 2020 - 17:01
Jul 24, 2020 - 17:02
 0  1
बहन को सावनी देकर वापस लौट रहे बाइक सवार भाइयों को बस ने कुचला, एक की मौत
Accident

अपनी बहन के घर में सावनी देकर वापस लौट रहे दो भाई बाइक समेत रोडवेज बस से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत नाजुक होने पर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया है।

यह भी पढ़ें : कानपुर : 30 लाख की फिरौती ले अपहरणकर्ता दोस्तों ने की पैथालॉजी कर्मी की हत्या

घटना पैलानी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई। सावन मास में बुन्देलखण्ड में बहन के घर सावनी भेजने की परंपरा है। इसी परंपरा के तहत अर्जुन (28) पुत्र मूलचंद निषाद अपने चचेरे भाई महेश (15) पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम चैराहा डेरा कुंडार फतेहपुर गुरुवार की शाम बाइक में सवार होकर पैलानी गए थे। पैलानी में लक्ष्मण प्रसाद के घर मैं उनकी बहन  ब्याही है। गुरुवार की रात बहन के यहां सावनी देकर रात में दोनों भाई रुके रहे और आज सवेरे दोनों वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी पैलानी के पास बांदा की ओर जा रही रोडवेज बस में दोनों बाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें अर्जुन की उपचार के दौरान मौत हो गई।घटना की जानकारी पैलानी थानाध्यक्ष ने दी।

यह भी पढ़ें : 19 सितंबर से हो सकती है आईपीएल के 13वें संस्करण की शुरुआत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0